इस मेंहदी के रंग की बात निराली लगती है
सारा जीवन महका देती जब नाम पिया के लगती है
खिलती हूँ चहकती हूँ जब कुमकुम बिंदिया से सजती हूँ
दिल घबराता कुछ मुस्काता जब पीहर से चलती हूँ
मन मे दबे कुछ ख़्वाब सही
उलझी उलझी सी बात कहीं
कौन कहता के घर बदला बस चेहरे ही तो बदले है
सास तो अपनी माँ ही है ससुर पिता बन जाता है
जब ससुराल हो पीहर जैसा जीवन संदल हो जाता है - VAIBHAVRV
No comments:
Post a Comment