Tuesday, November 26, 2019

वो पूछे तो बताना

वो पूछे तो बताना
था एक दीवाना जो तुमसे मोहब्बत तो खूब करता था।
तेरी बेवफ़ाई के किस्सों ने उसे उसे इज़्हार करने न दिया।।
छिप कर रोज़ देखता था तुझे दूरियों से।
तेरे दूर चले जाने के डर ने पास आने न दिया।
वो पूछे तो बताना
रखता तो था तस्वीर तेरी एक वो अपने पास।
इश्क़ को खेल बनाने की अदा ने पास आने न दिया।।
वो पूछे तो बताना-VAIBHAVRV

Thursday, November 21, 2019

फ़र्क़

सोचा था कि देखें क्या फ़र्क पड़ता है जब मैं न बात करूँ तुमसे।
फ़र्क पड़ा तो था शायद मेरी नज़रे हमेशा फ़ोन पर रही और तुम्हे मुझसे बेवज़ह बात नही करनी पड़ी।।
मेरे हर मैसेज का जवाब आता था कभी अब तो डिलीट किया गया है कोई मैसेज तुमने जो तुमने अभी भेजा था ये बताने वाला नोटिफिकेशन भी नही आता।।
हाँ शायद फ़र्क पड़ा है मुझे तुमको याद करने से फ़ुरसत नही मिलती तुम्हे औरों से बात करने से।। -VAIBHAVRV
©merelafzonse

Saturday, November 2, 2019

और भी होती है बातें मगर तेरे सिवा कुछ जचता नही।
सब पूछते है हाल मेरा पर तेरे सिवा किसी से कुछ कहता नही।।-VAIBHAVRV

 कुछ मुझ सा ही मुझमे रहता है। कौन हूँ मै बस रोज यही कहता है।।- वैभव रश्मि वर्मा