Pages

Thursday, April 12, 2018

बेमतलब

कोई बताता नही इन अश्कों का मतलब

जो बहते है जब तेरी याद आती है  

कोई बताता नही इस तन्हाई का मतलब

जो महफ़िल में भी पास आ जाती है

कोई इश्क़ तो कोई पागलपन कहता है

एक तू ही है जो दिल मे मेरे हर पल रहता है

हर चेहरे में मुझे बस तू ही तू दिखता है

कोई क्या बताएगा मेरे दिल की धड़कनों का मतलब

बस ये इश्क़ है जिसको होता है तो होता है बेमतलब-VAIBHAVRV

No comments:

Post a Comment