तुमको लगे बुरा जो कोई दीवाना आके उसपे प्यार को लुटाता है
चुभने लगती है तुमको वो मुस्कान जो उस पल लड़की के चेहरे पर आ जाती है
संस्कृति सम्मान और ये समाज बस आशिको को देख तुम्हें क्यों याद आता है
भूल जाते हो इज़्ज़त और सम्मान सारा तुम
जब खुद किसी लड़की के पीछे पड़ जाते हो
खीचते हो नोचते हो जब तुम उसको तो
बहन का भी प्यार तुम यार भूल जाते हो
कैसा वक़्त आया आज देश मे देखो यार
मन से जो खुद है दुश्शासन वो आज भीड़ में खड़े होके खुद का नाम कृष्ण क्यों बात ते है- VAIBHAVRV
No comments:
Post a Comment